आधार-एटीएम की जानकारी नहीं दी, फिर भी खाते से उड़ गये 5 लाख

अलग-अलग नंबरों से फोन कर मांगी गयी थी बैंकिंग डिटेल, धमकी के बाद हुई साइबर ठगी
ठगी
ठगी
Published on

न्यू बैरकपुर : आधार कार्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से इनकार करने के बावजूद न्यू बैरकपुर की एक महिला के बैंक खाते से 5 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर पहले उससे बैंकिंग डिटेल मांगी गयी और बाद में धमकी भी दी गयी। शिकायत के आधार पर न्यू बैरकपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रामकृष्ण रोड की रहने वाली ममता मंडल ने शिकायत दर्ज करायी कि सोमवार को उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आये। कॉल करने वालों ने उससे आधार कार्ड नंबर, एटीएम और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगी। महिला ने कोई भी संवेदनशील जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 1:30 बजे एक अन्य नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने उसे धमकी दी। कुछ ही समय बाद महिला के बैंक खाते से 5 लाख रुपये की रकम अवैध तरीके से निकाल ली गयी। महिला का दावा है कि उसने किसी भी कॉल करने वाले के साथ बैंकिंग पासवर्ड या अन्य जरूरी जानकारी साझा नहीं की थी। इसे लेकर महिला ने बुधवार को न्यू बैरकपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in