निर्मल घोष को फिर 7 दिनों की पुलिस हिरासत

कड़ी सुरक्षा के बीच बैरकपुर कोर्ट में पेशी
निर्मल घोष को फिर 7 दिनों की पुलिस हिरासत
Published on

पानीहाटी : पानीहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष की पुलिस हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बैरकपुर महकमा अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोबारा 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। खड़दह थाना पुलिस ने शनिवार को निर्मल घोष को थाने से अदालत पहुंचाया। करीब आठ दिन पहले हुई पेशी के मुकाबले इस बार सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ माहौल भी बदला हुआ नजर आया। थाने से अदालत तक की यात्रा के दौरान कहीं कोई विरोध या अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। गौरतलब है कि 13 अगस्त को ओडिशा के एक होटल से खड़दह थाना पुलिस ने निर्मल घोष को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन 14 अगस्त को उन्हें बैरकपुर अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in