पश्चिम बंगाल
नैहाटी के बार-होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप
रातभर अश्लील डांस कराने का भी दावा
कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता
नैहाटी :
उत्तर 24 परगना के नैहाटी स्थित राजेंद्रपुर के एक बार-होटल में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार और आपत्तिजनक डांस कराने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्लू-व्यू बार एंड होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं। उनका दावा है कि रुपये के बदले नाबालिग लड़कियों को रातभर डांस कराने के साथ कथित तौर पर देह व्यापार में भी धकेला जा रहा था। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने शिवदासपुर थाने से मामले की जांच कर आरोपों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इलाके में इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

