दशकों पुराना स्वाद, आज भी वही क्रेज: 'नाहोम' में केक के लिए लंबी कतारें

प्लम केक खरीदने दूर-दूर से पहुंचे ग्राहक ग्राहकों ने बताया, स्वाद और क्वालिटी के कारण सालों से है नाहोम पर भरोसा
दशकों पुराना स्वाद, आज भी वही क्रेज: 'नाहोम' में केक के लिए लंबी कतारें
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : क्रिसमस की बात हो और केक का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर की बेकरी दुकानों में रौनक बढ़ती जा रही है। कई दुकानों के बाहर तो लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसी कड़ी में शहर की मशहूर और ऐतिहासिक बेकरी शॉप ‘नाहोम एंड संस प्राइवेट लिमिटेड कनफेक्सनर्स’ के बाहर भी क्रिसमस से पहले खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार यह कोलकाता की सबसे पुराने बेकरी की दुकानों की सूची में शामिल है। ग्राहकों के अनुसार यहां के प्लम केक, ड्राईफ्रूट केक और पेस्ट्रीज का स्वाद दशकों से लोगों के दिलों में बसा हुआ है। यही वजह है कि लोग यहां काफी दूर-दूर से केक खरीदने पहुंचते हैं, क्योंकि उन लोगाें के मुताबिक ऐसा केक और कहीं नहीं मिलता है।

लोग घंटों लगे रहे लाइन में

यहां के केक और पेस्ट्रीज की खासियत दुकान के बाहर लगी लंबी लाइन से ही पता चल जा रही थी। लोग लंबे समय से लाइन में लगकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। कोई नरेंद्रपुर, तो कोई दमदम से यहां केक खरीदने पहुंचा था। उन लोगों का कहना था कि मुख्य रूप से प्लम केक के लिए 'नाहोम' उनकी पहली पसंद है। यह बेकरी समय की कसौटी पर खरी उतरी है और पीढ़ियों से अपनी समृद्ध विरासत को कायम रखे हुए है। ऐसे तो आम दिनों में भी यहां काफी बिक्री होती है, मगर क्रिसमस के दौरान यहां के केक का क्रेज देखते बनता है।

क्या है केक की कीमत?

यहां कई वेराइटी और छोटे-बड़े हर साइज का केक मिलता है। जानकारी के अनुसार यहां 500 ग्राम केक की कीमत 600 से 625 रुपये है। इसके अलावा हर वेराइटी के केक के अनुसार प्राइस है।

क्या कहा केक खरीदने आये लोगों ने?

न्यू अलीपुर से केक खरीदने आयी झुंपा राहा ने बताया कि हर साल वह क्रिसमस पर नाहोम से केक खरीदने आती हैं और यहां इतनी भीड़ होती है कि लगभग 1 से 2 घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता है। उन्होंने बताया कि यहां कोलकाता का सबसे अच्छा प्लम केक मिलता है। नरेंद्रपुर से आये प्रमित ने बताया कि 5 से 6 सालों से वह यहां से केक खरीद रहे हैं। यहां के केक का स्वाद और क्वालिटी दोनों काफी अच्छी होती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in