सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP

मोटर वैन ने स्कूटी और साइकिल को मारी टक्कर, दो घायल

तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
Published on

नैहाटी : नैहाटी थाना क्षेत्र में मालंचो रोड पर बुधवार को एक अनियंत्रित मोटर वैन ने स्कूटी और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गये, जबकि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नैहाटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में मोटर वैन चालक अक्सर लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। सड़क पर बिना पर्याप्त सावधानी के वाहन चलाने के कारण आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुधवार को भी कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in