मंत्री अग्निमित्रा पाल ने छात्राओं को बांटी साइकिल

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने छात्राओं को बांटी साइकिल

Published on: 
बच्चों के साथ किया भोजन विनोद, सन्मार्ग संवाददाता रानीगंज : राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल शनिवार को रानीगंज स्थित बल्लभपुर रामगोपाल सराफ विद्यापीठ पहुंचीं। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की ''''सारथी'''' योजना के तहत विद्यालय की छात्राओं को साइकिल प्रदान की और विद्यार्थियों के साथ बैठकर मिड-डे-मील का भोजन किया। मंत्री को अपने बीच पाकर और साइकिलें मिलने से छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इतना ही नहीं, वितरण के दौरान मंत्री अग्निमित्रा पाल ने खुद भी साइकिल चलाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि विद्यार्थियों के साथ बातचीत करना, उनके साथ समय बिताना और एक साथ दोपहर का भोजन करना, आज का दिन मेरे लिए वास्तव में बेहद खूबसूरत और आनंददायक रहा। बच्चों की मुस्कान, उनका उत्साह और स्नेह मुझे गहराई से प्रभावित कर गया। मुझे पूरा विश्वास है कि ''''सारथी'''' योजना के माध्यम से मिलने वाली साइकिलों से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और यह पहल उनकी पढ़ाई-लिखाई को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस सुंदर आयोजन और आत्मीय आतिथ्य के लिए मैं विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और सभी विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in