विधायक ने 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' शिविर का दौरा किया

विधायक डॉ. आलोक जलदाता 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' श‌‌िविर का दौरा करते हुए साथ में उदय हालदार व अन्य
विधायक डॉ. आलोक जलदाता 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' श‌‌िविर का दौरा करते हुए साथ में उदय हालदार व अन्य
Published on

दक्षिण 24 परगना : रायदीघी विधानसभा के विधायक डॉ. आलोक जलदाता ने कुमारपाड़ा में आयोजित 'आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान' शिविर का दौरा किया। इस मौके पर विधायक ने शिविर में मौजूद आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान बहुत जल्द होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने शिविर में आकर अपने-अपने इलाके की समस्याओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद के सदस्य उदय हालदार सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in