टीएमसी नेता के साथ मंच साझा करने से विधायक का इनकार

राष्ट्रगान के बाद छोड़ा कार्यक्रम
 कौस्तभ बागची
कौस्तभ बागची REP
Published on

बैरकपुर : बैरकपुर के विभूति भूषण क्रीड़ांगन में रविवार को आयोजित मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच के दौरान राजनीतिक विवाद भी देखने को मिला। कार्यक्रम में आमंत्रित बैरकपुर के विधायक कौस्तव बागची ने मंच पर तृणमूल कांग्रेस नेता की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। विधायक ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने मंच पर श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व फुटबॉलर मेहताब हुसैन, षष्ठी दुले तथा टीएमसी नेता उत्तम दास को देखा। इसके बाद उन्होंने अपने पुराने रुख का हवाला देते हुए मंच साझा करने से इनकार कर दिया। कौस्तव बागची ने कहा कि मैंने अतीत में कई बार यह घोषणा की है कि मैं कभी भी किसी तृणमूल कांग्रेस नेता के साथ मंच साझा नहीं करूंगा, इसलिए मैंने तुरंत कार्यक्रम स्थल छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आयोजकों के अनुरोध और राष्ट्रगान के सम्मान को ध्यान में रखते हुए वह राष्ट्रगान समाप्त होने तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके तुरंत बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। विधायक ने दोहराया कि भविष्य में भी वह किसी तृणमूल नेता के साथ मंच साझा नहीं करेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in