मिदनापुर के भाजपा विधायक ने लगाया जनता दरबार

काफी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

खड़गपुर : राज्य के मुख्य्मंत्री शुभेन्दु अधिकारी द्वारा जनता दरबार लगाए जाने के बाद अब पश्चिम मिदनापुर जिले में भाजपा के विभिन्न विधायकों ने भी जनता दरबार का आयोजन शुरू कर दिया है। मिदनापुर सदर के भाजपा विधायक डाक्टर शंकर कुमार गुच्छाइत ने भी मंगलवार को अपने इलाके में जनता दरबार लगाया। जहां पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस जनता दरबार में काफी तादाद में महिलाएं भी पहुंची और विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक डाक्टर शंकर कुमार गुच्छाइत ने कहा कि वह अब नियमित तौर पर जनता दरबार का आयोजन करेगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार के दौरान मिदनापुर सदर में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं नहीं सुनी थी। टीएमसी की सरकार केवल दिखावे के लिए दुआरे सरकार का आयोजन करती थी। जबकि भाजपा वास्तविक रूप से जनता की समस्याओं के निदान के लिए काम करेगी। उन्होंने मिदनापुर सदर में रहने वाले सभी लोगों से अपनी समस्याओं के लिए इस जनता दरबार में आकर विधायक को बताने की अपील की। ताकि समस्याओं का त्वरित रूप से निष्पादन किया जा सके।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in