SIR सूची को लेकर मतुआ समुदाय में चिंता, शांतनु बोले – अभी कोई निश्चित आंकड़ा उपलब्ध नहीं

कहा -SIR में कितने नाम शामिल या बाहर होंगे, यह पूरी तरह चुनाव आयोग का विषय है
केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर
केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर
Published on

कहा -SIR में कितने नाम शामिल या बाहर होंगे, यह पूरी तरह चुनाव आयोग का विषय है

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : SIR के तहत फाइनल सूची जारी होने के बाद नदिया और बनगांव क्षेत्रों में मतुआ समुदाय के बीच नाम कटने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में मतुआ परिवार रहते हैं। यहां हजारों नाम फाइनल सूची से बाहर होने की संभावना जतायी जा रही है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने स्थिति को लेकर चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि SIR में कितने नाम शामिल या बाहर होंगे, यह पूरी तरह चुनाव आयोग का विषय है और अभी कोई निश्चित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मतुआ को घबराने की जरूरत नहीं है। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यह स्पष्ट गारंटी है कि एक भी मतुआ को बांग्लादेश नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का हवाला देते हुए कहा कि मतुआ समुदाय के हित सुरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ठाकुर ने मतुआ समुदाय को नई नागरिकता देने की बात कही थी और कई स्थानों पर नागरिकता आवेदन तथा जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in