अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से व्यक्ति की मौत, शुभेंदु ने कहा-‘हत्या’ हुई है

उन्होंने सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल प्रशासन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।
 शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई एक मौत ने सियासी माहौल को एक बार फिर गरमा दिया है। इस बार मामला किसी बलात्कार-हत्या का नहीं, बल्कि एक कथित लिफ्ट दुर्घटना का है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। हालांकि, इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भवानीपुर और नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को महज हादसा मानने से इनकार करते हुए इसे ‘हत्या’ करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल प्रशासन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को महिषादल में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है। इस मामले में हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आगे दावा किया कि उनके पास ऐसे सरकारी दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि संबंधित लिफ्ट में मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारी का आरोप है कि इसके बावजूद एक मरीज को मेंटेनेंस लिफ्ट में डालकर उसकी जान ली गई है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in