एसटीएफ का बड़ा ऑपरेशन, 19 बंदूकें और 57 कारतूस बरामद

टीएमसी नेता फरार
टीएमसी नेता के तालाब में मिले हथियार
टीएमसी नेता के तालाब में मिले हथियार
Published on

कोलकाता : राज्य में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर संदेशखाली, नैजाट और बासंती में एक साथ की गई छापेमारी में 19 बंदूकें और 57 कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदेशखाली में एसटीएफ और केंद्रीय बलों ने संयुक्त अभियान चलाया। जांच में पता चला कि तालाब तृणमूल कांग्रेस के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रॉबिन दास से जुड़ा हुआ है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही रॉबिन दास और उनके भाई गोपाल दास फरार हो गए। इसके बाद जांचकर्ताओं ने दास बंधुओं के घर और आसपास के इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि हथियारों को संगठित रूप से छिपाकर रखा गया था। सूत्रों का दावा है कि रॉबिन और गोपाल दास, गिरफ्तार टीएमसी नेता शेख शाहजहां के करीबी माने जाते हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद हथियारों के नेटवर्क और उनके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in