TMC में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन बदले गए

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है
TMC में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन बदले गए
Published on

कोलकाता - पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत राज्य के कई जिलों में नए जिला अध्यक्ष और जिला चेयरपर्सन नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ जिलों में इन पदों को लेकर फैसला अभी नहीं हुआ है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन बदलावों का मकसद संगठन को मजबूत बनाना और उसे जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाना है।

किन जिलों में कौन बदला?

दार्जिलिंग- जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन की घोषणा अभी नहीं हुई है।

उत्तर दिनाजपुर- जिला चेयरपर्सन बदले गए।

मालदा- जिला चेयरपर्सन बदले गए।

मुर्शिदाबाद (बहारमपुर)- जिला चेयरपर्सन बदले गए।

उत्तर 24 परगना (बोंगांव)- जिला चेयरपर्सन बदले गए।

उत्तर 24 परगना (दुमदम-बराकपुर)- जिला अध्यक्ष बदले गए।

उत्तर 24 परगना (बारासात)- जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन फिलहाल तय नहीं किए गए हैं।

उत्तर 24 परगना (बसीरहाट)- जिला अध्यक्ष बदले गए।

कोलकाता (उत्तर)- जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए, साथ ही 9 सदस्यीय कोर कमिटी गठित की गई।

हावड़ा (शहरी क्षेत्र) – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।

हुगली (अरांबाग) – जिला चेयरपर्सन बदले गए।

तमलुक – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।

पश्चिम मेदिनीपुर (घाटाल) – जिला अध्यक्ष बदले गए।

पुरुलिया – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।

बांकुरा – जिला अध्यक्ष बदले गए।

बांकुरा (बिष्णुपुर) – जिला अध्यक्ष और चेयरपर्सन दोनों बदले गए।

पश्चिम बर्धमान– जिला चेयरपर्सन बदले गए।

बीरभूम– कोर कमिटी में बदलाव किया गया।

टीएमसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह संगठनात्मक पुनर्गठन पूरी तरह कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता, संगठन में उनकी भूमिका और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है। खुद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रही हैं। राज्य की राजनीति में टीएमसी के इस कदम को एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in