टीटागढ़ में महिला पर जानलेवा हमला

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

टीटागढ़ : उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ थाना इलाके के तालपुकुर बस्ती में एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को इलाज के लिए डॉ. बी.एन. बोस एसडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार को करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। शिकायतकर्ता बंदना देवी का आरोप है कि तालपुकुर बस्ती में बिक्की राव ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बंदना देवी ने टीटागढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in