कोलकाता में बढ़ने लगा पारा, अगले कुछ दिनों में विदा हो सकती है ठंड

कोलकाता में बढ़ने लगा पारा, अगले कुछ दिनों में विदा हो सकती है ठंड
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ठंड काफी कम हुई है। शहर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आज, सोमवार को कोलकाता में पिछले दिनों के मुकाबले तापमान थोड़ा बढ़ा। इसी दौरान मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पारा बढ़ता रहेगा। रविवार को कोलकाता का तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, वहीं सोमवार को तापमान बढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में फिलहाल मौसम सूखा रहेगा।

सुबह हल्का से मीडियम कोहरा रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में रात का पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा। हालांकि अगले सात दिनों तक उत्तर बंगाल में रात का तापमान ऐसा ही रहेगा। आज कल्याणी 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दक्षिण बंगाल का सबसे ठंडा जिला रहा। उत्तर बंगाल में आज दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in