खड़गपुर छूटा, श्यामपुर से नयी पारी : विवादों के बाद भी हिरन पर भाजपा का भरोसा कायम

हिरण चटर्जी और दिलीप घोष
हिरण चटर्जी और दिलीप घोष
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सियासत में चर्चा के केंद्र बने अभिनेता हिरन चटर्जी को लेकर तमाम अटकलों के बीच आखिरकार तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा ने गुरुवार को जारी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में विवादों के बावजूद हिरन चटर्जी पर भरोसा जताते हुए उन्हें हावड़ा की श्यामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि हिरन चटर्जी अपनी दूसरी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं। पहली पत्नी और बच्चों की ओर से की गई शिकायत के चलते उन्हें कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है। खासकर तब, जब भाजपा की पहली सूची में उनका नाम खड़गपुर सीट से शामिल नहीं था, जहां से वह वर्तमान विधायक हैं। हालांकि, इन तमाम अटकलों को विराम देते हुए भाजपा ने दूसरी सूची में उन्हें श्यामपुर से मैदान में उतार दिया। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नादेबासी जाना से होगा। टिकट मिलने के बाद हिरन चटर्जी ने कहा कि वह इसे अपनी जीत नहीं मानते, बल्कि असली जीत उस दिन होगी जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए सीट मायने नहीं रखती, बल्कि राज्य में बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in