कमरहट्टी नगर पालिका ने अस्थायी कर्मियों की दैनिक मजदूरी 50 रुपया बढ़ाई

कमरहट्टी नगर पालिका ने अस्थायी कर्मियों की दैनिक मजदूरी 50 रुपया बढ़ाई
Published on

कमरहट्टी : कमरहट्टी नगर पालिका ने नालियों की सफाई और कचरा प्रबंधन में कार्यरत करीब 1,180 अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी दैनिक मजदूरी में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब उन्हें 250 रुपये के बजाय 300 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। यह निर्णय वित्तीय संकट के बावजूद लिया गया है। नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन सुशांत चट्टोपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद पहली बार इन कर्मचारियों की मजदूरी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के राजस्व और वेतन-मजदूरी मद में करीब दो करोड़ रुपये की कमी है, लेकिन कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर अस्थायी कर्मचारियों ने हाल ही में चार दिनों तक काम बंद रखा था। इसके बाद बोर्ड की बैठक में उनकी दैनिक मजदूरी 50 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in