काकोली ने CM शुभेंदु से मांगी 21 जुलाई हत्याकांड की जांच

बोलीं- असली दोषियों को अब मिले सजा
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : तृणमूल की बागी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने 21 जुलाई 1993 की पुलिस फायरिंग के मामले की दोबारा जांच की मांग करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखा है।

2 जुलाई को लिखे गए और 3 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्राप्त इस पत्र ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। बारासात सांसद ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई 1993 को एस्प्लेनेड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी।

उन्होंने तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के साथ-साथ बाद में सत्ता में आई तृणमूल सरकार पर भी पीड़ितों को न्याय नहीं दिलाने का आरोप लगाया। काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद भी ममता बनर्जी सरकार ने दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए गए और दोषियों को राजनीतिक संरक्षण मिला। पत्र में उन्होंने मामले की नए सिरे से जांच, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने, न्यायमूर्ति सुशांत चटर्जी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी की मदद से समयबद्ध फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in