कल्याणी एक्सप्रेसवे किनारे होटलों में दमकल-पुलिस का संयुक्त अभियान

फायर सेफ्टी में मिलीं गंभीर खामियां
कल्याणी एक्सप्रेसवे किनारे होटलों में दमकल-पुलिस का संयुक्त अभियान
Published on

बैरकपुर : तारापीठ और कोलकाता में हुए हालिया अग्निकांडों के बाद अग्निसुरक्षा को लेकर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित कई होटलों में भाटपाड़ा और वासुदेवपुर थाने की पुलिस ने दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने होटलों में अग्निशमन उपकरणों, फायर लाइसेंस और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की। जांच के दौरान कई होटलों के पास आवश्यक फायर लाइसेंस नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके साथ ही कर्मचारियों की अग्निसुरक्षा संबंधी जानकारी भी संतोषजनक नहीं पाई गई। अधिकारियों के पूछने पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें आग लगने की स्थिति से निपटने और फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए होटल संचालकों को पहले भी कई बार नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद कमियों को दूर नहीं किया गया। अब जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के बाद होटल संचालकों में भी चिंता बढ़ गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in