जेटिया पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला, युवक गिरफ्तार

गहने, मोबाइल व नकदी बरामद
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बैरकपुर : जेटिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टीटागढ़ के तालपुकुर बस्ती निवासी राजा दास (32) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जेटिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में एक सोने की अंगूठी, सोने की पॉलिश चढ़ी चांदी की एक पायल, चार मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य घटनाओं से भी है या नहीं।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in