जंगलमहल में राजनीतिक अनुभवी लोगों पर ही ‘दीदी’ ने जताया भरोसा

शालबनी में श्रीकांत महतो, गढ़बेता में उत्तरासिंह हाजरा टीएमसी की उम्मीदवार
 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

मिदनापुर : टीएमसी की ओर से मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया गया। जैसा ही पहले कयास लगाया जा रहा था कि संभवतः इस बार नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा लेकिन पश्चिम मिदनापुर जिले की अधिकतम सीटों पर पुराने नेताओं पर ही भरोसा किया गया। कई अहम सीटों पर नए चेहरों के बजाय पुराने और अनुभवी नेताओं पर भरोसा करने का फैसला किया गया है। जंगलमहल के दो अहम सीटें शालबनी और गढ़बेता सीट को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी थी कि इस बार उन दोनों सीटों से किसे खड़ा किया जाएगा लेकिन ‘दीदी’ ने पिछली बार जीते हुए लोगों पर ही भरोसा करते हुए उन्ही लोगों को फिर से टिकट दिया गया है जिसमें शालबनी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री श्रीकांत महातो को फिर से मैदान में उतारा गया है। पिछले चुनाव में उनकी जीत और लंबे समय से इलाके के लोगों से उनके करीबी संपर्क ने उन्हें फिर से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। दूसरी ओर गढ़बेता सीट पर भी राजनीति में अनुभवी पूर्व जिला सभाधिपति उत्तरा सिंहा हाजरा को एक बार फिर से चुनावी जंग लड़ने का मौका दिया गया है। पिछले चुनाव में उनके जुझारूपन और जमीनी स्तर पर संगठन बनाने की क्षमता ने सबका ध्यान खींचा था। ब्लॉक स्तर से उठे इस नेता पर नए भरोसे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश पैदा किया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, जंगलमहल जैसे संवेदनशील इलाके में संगठन की नींव, अनुभव और स्थानीय स्वीकार्यता को प्राथमिकता देकर यह फैसला लिया गया है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in