नोआपाड़ा में किराना दुकान से अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

10,190 रुपये नकद भी जब्त, बिना लाइसेंस शराब बेचने का आरोप
नोआपाड़ा में किराना दुकान से अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Published on

बैरकपुर : नोआपाड़ा थाना क्षेत्र में किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध शराब का कारोबार किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माझेरपाड़ा मोड़ स्थित ‘मां तारा’ किराना दुकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में 38 वर्षीय बिजय दास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार करीब 2:30 बजे एसआई जफर आलम को सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में बिना वैध लाइसेंस शराब का स्टॉक रखा गया है और उसकी बिक्री की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की शराब की कुल करीब 100 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने बिक्री से प्राप्त होने की आशंका में 10,190 रुपये नकद भी जब्त किए। मौके पर मौजूद बिजय दास से शराब रखने और बेचने का लाइसेंस तथा अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बरामद शराब व नकदी को जब्त कर थाने ले गई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in