भाजपा सत्ता में आई तो बदल देंगे इस्लामपुर का नाम…

बंगाल में नितिन नबीन का बड़ा ऐलान
नितिन नवीन
नितिन नवीन
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आक्रामक अभियान चला रही है। इसी रणनीति के तहत भाजपा पूरे राज्य में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाल रही है, जिसके जरिए जनता तक अपनी राजनीतिक और विकास संबंधी योजनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में आयोजित एक जनसभा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ कर दिया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य में व्यापक बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि परिवर्तन के लिए “शंखनाद” करें और भाजपा को सत्ता में लाने के लिए समर्थन दें।

नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निकाली जा रही लगभग 5,000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक परिवर्तन लाना और लोगों को विकास तथा सुशासन के विकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अगर जनता भाजपा को सत्ता सौंपती है तो राज्य में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे, जिनमें इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करना भी शामिल है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in