सियालदह डिविजन में पावर ब्लॉक: कई लोकल ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

सिग्नल, ट्रैफिक और पावर मेंटेनेंस के लिए ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव
सियालदह डिविजन में पावर ब्लॉक: कई लोकल ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूर्व रेलवे के हावड़ा डिविजन में हाल ही में ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को हुई भारी परेशानी के बाद अब सियालदह डिविजन में भी यही स्थिति बनने वाली है। सिग्नल सिस्टम, ट्रैफिक ब्लॉक और पावर मेंटेनेंस कार्यों के लिए सियालदह मंडल में ट्रेन परिचालन में अस्थायी बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार रात 11:45 बजे से बुधवार सुबह 3:30 बजे तक सियालदह और विधाननगर रोड स्टेशनों के बीच कुछ खंडों में पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ के रूट छोटे किए गए हैं।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें (मंगलवार):

  • 32249 सियालदह-डानकुनी लोकल

  • 32252 डानकुनी-सियालदह लोकल

  • 31447 सियालदह-नैहाटी लोकल

  • 31450 नैहाटी-सियालदह लोकल

इसके अलावा, 31542 शांतिपुर-सियालदह लोकल का परिचालन बैरकपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यानी यह ट्रेन सियालदह तक नहीं पहुंचेगी।

बुधवार को प्रभावित ट्रेन:

  • 31511 सियालदह-शांतिपुर लोकल अब बैरकपुर से ही रवाना होगी, सियालदह से नहीं।

रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अन्य उपलब्ध ट्रेनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यह मेंटेनेंस कार्य रेलवे की सुरक्षा और सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया गया है। हालांकि, लगातार हो रहे ट्रेन रद्दीकरण और रूट परिवर्तन से उपनगरीय यात्री खासे नाराज हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था है और कार्य पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य हो जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in