होली की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसे में वैन चालक की मौत

मृतक की पहचान कृपाली सिंह के रूप में हुई है।
A horrific road accident occurred on NH-12 in Nadia, where a young driver returning from a vegetable delivery was hit by a truck and died on the spot.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

अलीपुरदुआर : होली की खुशियों के बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। जिले के सुभाषिनी इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से एक वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कृपाली सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार तड़के कृपाली सिंह अपनी वैन लेकर स्थानीय सड़क से गुजर रहे थे। तभी अचानक एक तेज गति से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर सीधे उनकी वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कृपाली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही घटना की सूचना हासीमारा आउटपोस्ट की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल वैन चालक को तुरंत कालचीनी के उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घातक कंटेनर को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in