गांधी जयंती पर गांधी घाट पहुंचे राज्यपाल आर.एन. रवि

गांधी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा में हुए शामिल
राज्यपाल आर एन रवि
राज्यपाल आर एन रवि
Published on: 

बैरकपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बैरकपुर के गांधी घाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित प्रार्थना सभा में राज्यपाल आर.एन. रवि शामिल हुए। उन्होंने गांधी स्मारक स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, श्रम एवं परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, जिलाधिकारी शिल्पा गौरीसरिया, बैरकपुर पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह और एसडीओ यादव सूर्यभान अच्छेलाल समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। प्रार्थना सभा के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। गांधी आश्रम की महिलाओं ने चरखा चलाकर राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने भी उनके साथ चरखा चलाया और महात्मा गांधी के शांति एवं सत्य-अहिंसा के संदेश को स्मरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। अंत में राज्यपाल समेत उपस्थित अतिथियों ने गांधी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in