राज्यपाल ने हिंसा पर चिंता व्यक्त की

राज्यपाल ने हिंसा पर चिंता व्यक्त की
Published on

कोलकाता : राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य में हिंसा की घटना पर चिंता व्यक्त की है। बुधवार को एक कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कुछ और मुद्दों पर भी बात की। इनमें से एक प्रमुख मुद्दा ‘केरलम’ विवाद था, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शिकायत शामिल थी। राज्यपाल ने कहा, केरल की कैबिनेट ने इस मामले में पहले ही पास कर दिया था। इसके बाद इसे दिल्ली भेजा गया। मुख्यमंत्री द्वारा की गई शिकायत उनका व्यक्तिगत मत है। केंद्र सरकार इस पर निश्चित रूप से विचार करेगी। सी.वी. आनंद बोस ने कहा, पिछले तीन साल से मैं बंगाल में हूँ। भ्रष्टाचार और हिंसा कैंसर की तरह बढ़ गई है। इसे खत्म करना जरूरी है, नहीं तो बंगाल को बचाया नहीं जा सकता। बंगाल की परंपरा और विरासत को सुरक्षित रखना होगा। हावड़ा में एक प्रमोटर की हत्या की घटना पर सी.वी. आनंद बोस नजर रख रहे हैं। इस मामले पर उन्होंने कहा कि वह विस्तार से बयान देंगे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in