नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 2 गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

दक्षिण 24 परगना : नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम सौरभ दे और राजा चटर्जी हैं। दोनों टॉलीगंज के रहने वाले हैं। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न निजी अस्पतालों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये लिये। ठगी के शिकार लोगों की शिकायत मिलने के बाद सोनारपुर थाने की पुलिस ने जांच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू हो गयी है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में कोई और तो शामिल नहीं है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुद को एक प्रभावशाली संगठन से जुड़ा बताया और कथित तौर पर स्वास्थ्य विभाग या किसी नामी अस्पताल का 'तथाकथित नियुक्ति पत्र' दिखाया। झांसे में लेकर वे नौकरी चाहने वालों से खाली स्टांप पर हस्ताक्षर करवाते थे और बाद में उन्हें भरोसा दिलाते थे कि नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन पैसे लेने के बाद वे संपर्क में नहीं रहते थे। पुलिस को शक है कि वे काफी समय से यह गोरखधंधा चला रहे थे। पुलिस ने कुछ शिकायतकर्ताओं से बात भी की है। उनसे और जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, पुलिस गिरफ्तार लोगों के मोबाइल, लैपटॉप और वित्तीय लेन-देन की जानकारी का विश्लेषण कर गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in