घर में सेंध लगाकर गहने-नकदी उड़ाने वाले चार गिरफ्तार

चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

बशीरहाट : घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी करने के मामले में हेमनगर कोस्टल थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को योगेशगंज ग्राम पंचायत के पाटघरा इलाके में राजू मंडल के घर को निशाना बनाया गया था। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए और गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद हेमनगर कोस्टल थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बर्षण मंडल, सौरभ हाउली, कुणाल मंडल और अमीरुल इस्लाम को दबोच लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी के सोने और चांदी के आभूषण मिले। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को बशीरहाट अदालत में पेश किया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in