विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने दिया इस्तीफा

बीरभूम में तृणमूल को झटका, जिला राजनीति में नया मोड़
आशीष बनर्जी
आशीष बनर्जी
Published on

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस को बीरभूम जिले में बड़ा झटका लगा है। रामपुरहाट के पूर्व विधायक तथा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी ने जिला तृणमूल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले की कोर कमेटी की सदस्यता भी छोड़ दी है।

सूत्रों के अनुसार, आशीष बनर्जी ने तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा सौंपा है। वे बीरभूम में संगठन की कोर कमेटी के सदस्य भी थे, जिसे पहले पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने जिले के संगठन को मजबूत करने के लिए बनाया था।

इससे पहले लाभपुर के पूर्व विधायक अभिजीत सिंह ने भी कोर कमेटी से इस्तीफा दिया था। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया है कि कोर कमेटी अपने दायित्वों का ठीक से पालन नहीं कर रही है और चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा भी नहीं की गई है।

आशीष बनर्जी, जो कभी प्रभावशाली नेता अनुव्रत मंडल के करीबी माने जाते थे, हमेशा से संगठन में सक्रिय रहे थे। उनके इस्तीफे से बीरभूम की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in