

कोलकाता : 32वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (KIFF) की पहली बैठक शुक्रवार को नंदन में हुई, जिसमें फेस्टिवल के अगले एडिशन की तैयारियों और आयोजन के ढांचे पर चर्चा की गई। 32वां KIFF 16 से 23 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले 13 अगस्त 2026 को नंदन में घोषणा की थी। इस बैठक में KIFF के मुख्य सलाहकार मिथुन चक्रवर्ती शहरी विकास और नगर मामलों के विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, सूचना और सांस्कृतिक मामलों तथा पर्यटन विभागों की राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, KIFF के चेयरमैन प्रोसेनजीत चटर्जी और सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव डॉ. सौमित्र मोहन शामिल हुए। इनके अलावा पापिया अधिकारी, रूपा गांगुली, रुद्रनील घोष, डॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय, सर्बोरी मुखर्जी, ध्रुबा बनर्जी, लॉकेट चटर्जी, जीत मदनानी, शेखर दास, पद्मनाभ दासगुप्ता, चुर्नी गांगुली, सुदेशना रॉय, श्री हरनाथ चक्रवर्ती, प्रेमेंदु विकास चाकी, जून मालिया औरअंजना बसु भी बैठक में मौजूद थे।