अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद भी माध्यमिक परीक्षा देने पहुंची आसमीन

बीमारी और सर्जरी के बाद भी उसने हार नहीं मानी और अपने भविष्य को प्राथमिकता दी
छात्रा आसमीन
छात्रा आसमीन
Published on

हावड़ा : भोटबागान स्कूल की छात्रा आसमीन ने गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बावजूद माध्यमिक परीक्षा में शामिल होकर मिसाल पेश की है। हाल ही में आसमीन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद आसमीन ने परीक्षा देने का फैसला किया और ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद सोहनलाल बालिका विद्यालय स्थित अपने परीक्षा केंद्र पहुंची। परिवार के अनुसार, ऑपरेशन के बाद भी आसमीन की तबीयत बार-बार बिगड़ रही है और उन्हें अब भी दर्द बना हुआ है। बावजूद इसके उन्होंने परीक्षा न छोड़ने का निर्णय लिया। कमजोर शारीरिक स्थिति में भी वह निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंची और परीक्षा दी। परिजनों का कहना है कि आसमीन पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर है और लंबे समय से माध्यमिक परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीमारी और सर्जरी के बाद भी उसने हार नहीं मानी और अपने भविष्य को प्राथमिकता दी। आसमीन की इस हिम्मत और दृढ़ संकल्प की परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों और शिक्षकों ने भी सराहना की है। वहीं तृणमूल युवा जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा की पहल पर विद्यार्थी को टोटो सेवा उपलब्ध कराई गई और मो. सदाम एवं वकील के सहयोग से विद्यार्थी को स्कूल तक पहुंचाया गया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in