तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ईवी बाइक सवार की मौत, चालक फरार

 सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

उत्तर 24 परगना : जिले के गोपालनगर थाना क्षेत्र के चारातला इलाके में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ईवी बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोपालनगर के कूचियामोड़ निवासी स्वपन विश्वास के रूप में हुई है। वह काम से लौटते समय चारातला इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ईवी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्वपन विश्वास सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोपालनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बनगांव महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस सड़क पर रात के समय भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in