दुर्गा पूजा से पहले मालिया मेमोरियल सोसायटी ने महिलाओं को बांटी साड़ियां

दुर्गा पूजा से पहले मालिया मेमोरियल सोसायटी ने महिलाओं को बांटी साड़ियां

Published on: 
फोटो विनोद, सन्मार्ग संवाददाता रानीगंज : राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा से पहले गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के लिए मालिया मेमोरियल सोसायटी की ओर से बुधवार को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सियारसोल राजबाड़ी स्थित बिजी पैलेस में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से एक कानूनी जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीशों ने उपस्थित महिलाओं और स्थानीय लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया। दुर्गा पूजा से पहले नई साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने मालिया मेमोरियल सोसायटी की इस पहल की सराहना की। रानीगंज के विधायक पार्थ घोष ने कहा कि त्योहारों पर जरूरतमंदों की मदद करना सच्ची मानव सेवा है और मालिया मेमोरियल सोसायटी के इस तरह के कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं।मालिया मेमोरियल सोसायटी की अनुराधा मालिया सराफ ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले गरीब महिलाओं को नई साड़ियां देने की यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि त्योहार की खुशी में हर किसी के चेहरे पर मुस्कान रहे और सभी लोग दूसरों की तरह ही त्योहार का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोज ओझा, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, मनोज सराफ, डॉ. तुषार कांति बनर्जी के साथ मालिया मेमोरियल सोसायटी की ओर से अनुराधा मालिया सराफ, विट्ठल नाथ मालिया और सोनिया मालिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in