एआई थीम पर बन रहे हैं दुर्गापूजा के पंडाल व मां की प्रतिमा

kolkata, AI, theme, oandal, durgapuja
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उत्तर कोलकाता स्थित जगत मुखर्जी पार्क में इस बार दुर्गापूजा के पंडाल को काफी आधुनिक और अद्भुत विषय पर सजाया जा रहा है। हालांकि यहां हर वर्ष विभिन्न प्रकार के आकर्षक थीम पर पंडाल बनाया जाता है। कभी बनगांव लोकल तो कभी कोलकाता मेट्रो के थीम पर सजा जगत मुखर्जी पार्क कोलकाता की दुर्गा पूजा के मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी लोगों को एक अनोखा अनुभव देखने को मिलेगा। मानव जीवन में एआई की उपस्थिति, इसका प्रभाव, इसकी आवश्यकता और इसके दुष्प्रभावों को पूरे मंडप में दर्शाया जाएगा। इस पंडाल के कलाकार सुबल पाल ने बताया कि एक समय था जब कंप्यूटर आया था, तो लोग काफी उत्साहित थे। अब एक एआई नामक टेक्नोलॉजी आ गयी है, जो एक ही कमरे में पूरी दुनिया का निर्माण कर सकती है। यह कहना सही होगा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन पर कब्जा कर रही है। सुबल पाल ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा का निर्माण इस बात को ध्यान में रखकर किया जाएगा कि दर्शनार्थियों की भगवान के प्रति श्रद्धा और आस्था को ठेस न पहुंचे। कुल मिलाकर, बंगाल की दुर्गापूजा एक बार फिर कलाकारों की अभिनव कृतियों से पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर देगी। सुबल पाल ईश्वर में आस्था और आधुनिक विज्ञान को एक साथ पिरोने जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in