ठेका श्रमिकों की हड़ताल के कारण उत्तरपाड़ा शहर में लगा कचरों का अंबार, बढ़ी लोगों की परेशानी

उत्तरपाड़ा शहर में कचरों की तस्वीर
उत्तरपाड़ा शहर में कचरों की तस्वीर
Published on

हुगली : उत्तरपाड़ा कोतरंग पालिका के ठेका सफाई कर्मी ईएसआई, पीएफ और मदूरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर 20 नंबर वार्ड के भागर मोड़ स्थित रिसाइकल यूनिट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन रहा। हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया हैं। दुर्गंध से लोग परेशान हैं। आम जनता के धैर्य की सीमा समाप्त हो रही है।

कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से उन्हें एक ही दर पर मजदूरी मिल रही है, उनके पास कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। देर से काम पर आने पर मजदूरी काट ली जाती है। दुर्घटना की स्थिति में ठेकेदार कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। भाजपा नेता पंकज राय ने कहा कि नगर पालिका पुरस्कार तो ला रही है, लेकिन जनता को बुनियादी सेवा नहीं दे पा रही। पालिका को पता नहीं ठेका कर्मियों की मजदूरी क्या है? पालिका के चेयरमैन इन काउंसिल इंद्रजीत घोष ने कहा कि श्रमिकों और ठेकेदार के बीच समस्या है। बिना सूचना के काम बंद करना गलत है। ठेकेदार को शोकॉज किया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान हो जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in