बरानगर में दिलीप घोष का घर-घर संपर्क अभियान

कहा- 2026 में 150 पार करेगी भाजपा
भाजपा नेता दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष
Published on

कोलकाता : विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बंगाल में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने गुरुवार को बरानगर के वार्ड नंबर 21 में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने इलाके की विभिन्न दीवारों पर भाजपा के पोस्टर लगाए, घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर दिलीप घोष ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बार लक्ष्य 150 से अधिक सीटें हासिल करने का है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर पिछले छह महीनों से संगठन को मजबूत करने और उसका विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बंगाल आकर विकास से जुड़ी घोषणाएं कर रहे हैं और राज्य को रेल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक सभाओं में अपील की है कि एक बार बंगाल की जिम्मेदारी भाजपा को देकर देखें, हम इसे आपके सपनों का बंगाल बना देंगे। दिलीप घोष ने कहा कि इसे लेकर प्रदेश संगठन पूरी तरह सक्रिय है। जिला और मंडल स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और घर-घर जाकर प्रधानमंत्री का पत्र पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान कई लोग यह भी कह रहे हैं कि वे इस बार परिवर्तन चाहते हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in