पर्यटकों के स्वागत के लिए नए लुक में तैयार खड़ा दीघा गेट

दीघा के प्रवेश द्वार पर बना दीघा गेट
दीघा के प्रवेश द्वार पर बना दीघा गेट
Published on

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

दीघा : पर्यटन स्थल दीघा को और आकर्षक बनाने के लिए सुंदरीकरण का काम जारी है। इसी के तहत, दीघा के जाने-माने प्रवेश द्वारा में से एक, 'दीघा गेट' को फिर से डिजाइन किया गया है और वह नए कलेवर के साथ लोगों का स्वागत कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के बदलने के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में जहां भी विश्व बांग्ला के लोगो लगे थे उन्हें हटा दिया गया। दीघा के प्रवेश द्वार अर्थात दीघा गेट पर भी ऊपर विश्व बांग्ला का लोगो लगा था। गेट से विश्व बांग्ला लोगो को हटा कर उसे फिर से सजाया गया है। नए सिरे से सजा दीघा गेट अब पर्यटकों का ध्यान खींच रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दीघा के प्रवेश पर बने गेट के नए लुक ने बीच सिटी दीघा की सुंदरता में एक नया आयाम जोड़ा है। दीघा को पर्यटकों के लिए और ज़्यादा आकर्षक और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक अथवा टूरिस्ट-फ्रेंडली बनाने के लिए कई तरह के सौंदर्यीकरण और विकास के काम किए जा रहे हैं। नया सजा हुआ दीघा गेट उसी पहल की एक निशानी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह प्रवेश द्वार भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in