ड्रंक व ड्राइव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

ड्रंक व ड्राइव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Published on: 
फोटो एसपी, सन्मार्ग संवाददाता कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बंगाल - झारखंड की सीमा स्थित बराकर चेकपोस्ट पर ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसकी खबर मिलते ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले में हड़कंप मच गया। वहीं चेकिंग के दौरान कई चारपहिया एवं दोपहिया वाहन ड्राइवरों का चालान काटा गया। जानकारी के मुताबिक बराकर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी विनय लायक के नेतृत्व में बीते रविवार देर शाम बराकर चेकपोस्ट पर ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सबंध में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी विनय लायक ने कहा कि डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर दिन के समय ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा शाम होने के बाद शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुये लगातार यह अभियान चलाया जायेगा ताकि लोगों की सुरक्षा के अलावा सड़क दुर्घटना में कमी आ सके।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in