

कोलकाता : आमता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के एक महीने के भीतर अपराधी या तो जेल में होंगे या भगवान जाने कहां। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यहां बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने में हमें पांच से 10 साल लगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में लोगों को विभाजित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज सुधारने के लिए राजनीति करती है, जबकि तृणमूल राज्य के लोगों को बांटने का काम कर रही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि बंगाल में बदलाव का समय आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल के लोगों से अपील की कि इस बार चुनाव में (भाजपा के पक्ष में) किसी भी तरह की हिचकिचाहट न करें।