बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

बैठक में राहुल गांधी और खड़गे समेत शीर्ष नेताओं ने चुनावी रणनीति पर की चर्चा
 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करते कांग्रेस नेता
विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करते कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करते कांग्रेस नेता
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य में आगामी चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की। यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रेसिडेंट शुभंकर सरकार, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अधीर रंजन चौधरी, सांसद ईशा खान चौधरी, AICC द्वारा नियुक्त पश्चिम बंगाल ऑब्जर्वर सुदीप रॉय बर्मन और प्रकाश जोशी तथा नॉर्थ 24 परगना (सिटी) जिला कांग्रेस अध्यक्ष तापस मजुमदार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। एक घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक के दौरान, वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस बारे में आगे का रास्ता तय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की राय ली।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in