धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार ईशानी सरकार अधिकारी को सशर्त जमानत

धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार ईशानी सरकार अधिकारी को सशर्त जमानत
Published on: 

नैहाटी : धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार नैहाटी के आईएनटीटीयूसी सभापति बिष्णु अधिकारी की पत्नी ईशानी सरकार अधिकारी को गुरुवार को बैरकपुर अदालत से जमानत मिल गई। सुनवाई के दौरान पुलिस और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने कुछ शर्तों के साथ उनकी जमानत मंजूर कर दी। पुलिस के अनुसार, ईशानी पर एक महिला को पैसे देने का भरोसा देकर कथित तौर पर उसका मकान हासिल करने और धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान नैहाटी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इधर, पुलिस ने उनके पति बिष्णु अधिकारी को भी गुरुवार को बैरकपुर अदालत में पेश किया। दूसरी ओर, थाने के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिष्णु अधिकारी पर हत्या, रंगदारी वसूली, जमीन पर कब्जा करने और इलाके में आतंक का माहौल कायम करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in