कार और टोटो की टक्कर में एक बच्चा समेत दो घायल

डेबरा में दुर्घटनग्रस्त प्राइवेट कार
डेबरा में दुर्घटनग्रस्त प्राइवेट कार
Published on: 

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के डेबरा ब्लॉक के चंदाबूड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 पर गुरुवार एक प्राइवेट कार और टोटो के बीच टक्कर में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक प्राइवेट कार खड़गपुर से कोलकाता की ओर जा रही थी। जैसे ही वह चंदाबूड़ी इलाके में पहुंची, कार की टक्कर एक टोटो से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि प्राइवेट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए। ‎दुर्घटना की खबर मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम और डेबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जल्दी से उद्धार करके अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट कार और टोटो को पुलिस स्टेशन ले गई। हालांकि यह साफ नहीं है कि कार ने नियंत्रण खोकर टोटो को टक्कर मारी, या टक्कर किसी और वजह से हुई। डेबरा थाने की पुलिस दुर्घटना के असली कारण की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in