टोटो पर सवार होकर नंदीग्राम में वोट देने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

! प्रशासनिक प्रधान के रूप में पहली बार नंदीग्राम में किया मतदान
नंदीग्राम के नंदनायकबाड़ प्राइमरी स्कूल में वोट देने पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी
नंदीग्राम के नंदनायकबाड़ प्राइमरी स्कूल में वोट देने पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी
Published on: 

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

नंदीग्राम : राज्य की दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजिनगर में मंगलवार को उपचुनाव संपन्न हुए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी टोटो पर सवार होकर नंदनायकबाड़ प्राइमरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे। मतदान केंद्र से निकलने के बाद उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए 200 मीटर तक वोट डालने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। वह 200 मीटर पैदल चलते हुए आगे बढ़े। उसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'समय के नियमों के अनुसार, सभी को जाना होगा। लेकिन, मेरा वादा है कि मैं मरते दम तक नंदनायकबाड़ की वोटर लिस्ट में अपना नाम रखूंगा। मैं ज़िंदगी भर यहीं का मतदाता रहूंगा।' शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के नंदनायकबाड़ प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 79 पर वोट डाला। वह पहले भी यहां कई बार वोट डाल चुके हैं। लेकिन विपक्षी पार्टी के नेता के तौर पर। यह पहली बार है जब शुभेंदु ने राज्य के प्रशासनिक मुखिया के तौर पर नंदनायकबाड़ प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। हालांकि, उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। जैसे वह हर बार वोट देने जाते थे, वैसे ही इस बार भी गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'नंदीग्राम के मतदाता के तौर पर यहां के लोगों से मेरा पुराना रिश्ता है। मैं यह कह सकता हूं, 2016 में मैं सबसे ज़्यादा 82 हज़ार वोटों से जीता था। मुझे विश्वास है, इस बार वह वह (बीजेपी प्रार्थी)रिकॉर्ड तोड़ देंगे।' लोगों को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार पर भरोसा होगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि नियम के अनुसार मेरे पास दो विधानसभाएं नहीं हो सकतीं, मैंने भवानीपुर को रखा है। लेकिन नंदनायकबाड़ या नंदीग्राम के लिए मेरा वादा है कि मेरा नाम नंदनायकबाड़ बूथ की वोटर लिस्ट में हमेशा रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in