सीसीटीवी ने खोला Bike चोरी का राज, एक गिरफ्तार

सीसीटीवी ने खोला Bike चोरी का राज, एक गिरफ्तार
Published on

सिलीगुड़ी :बैटालियन मोड़ के पास से चोरी हुई नई यामाहा R15 मोटरसाइकिल को एनजेपी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को बैटालियन मोड़ स्थित एक दुकान के बाहर नई यामाहा R15 मोटरसाइकिल खड़ी की गई थी। कुछ देर बाद बाइक वहां से गायब मिली। इस संबंध में 9 सितंबर को एनजेपी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की जांच के दौरान जांच अधिकारी एएसआई नीलम स्वर्णकार और उनकी टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर रोहन बर्मन उर्फ विशाल (20) को गिरफ्तार किया। वह जलपाईगुड़ी जिले के एनजेपी थाना क्षेत्र के SAP 12वीं बटालियन हातातपाड़ा के पास फूलबाड़ी डाबग्राम का निवासी बताया गया है।पूछताछ और आगे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी हुई यामाहा R15 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in