पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on

बारानगर : बारानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शादी के करीब एक वर्ष बाद से लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात करीब 9:35 बजे 97, सतीन सेन नगर निवासी स्नेहा देवनाथ थाने पहुंचीं और अपने पति संजय नाथ के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिला ने बताया कि दोनों का विवाह 20 अक्टूबर 2020 को हुआ था। आरोप है कि शादी के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से दुर्व्यवहार करने लगा। महिला की शिकायत के आधार पर बारानगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in