मारपीट का सांकेतिक फोटो
मारपीट का सांकेतिक फोटो

चालान से नाराज युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर किया हमला

Published on

ड्यूटी के दौरान मारपीट और हंगामे का आरोप, दो हिरासत में

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

नैहाटी :

ट्रैफिक चालान को लेकर हुए विवाद में ड्यूटी पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप सामने आया है। घटना शुक्रवार की शाम नैहाटी थाना क्षेत्र के आरबीसी रोड स्थित 73 नंबर बस स्टैंड के पास हुई। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, कांपा ट्रैफिक गार्ड के चिरंजीत घोष और नेपाल गांगुली शाम करीब 7:30 बजे यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान चंचल धर और सौम्यजीत विश्वास वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनकी मोटरसाइकिल का दिन में काटे गये चालान को लेकर वे पुलिसकर्मियों से उलझ गये। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर नैहाटी थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के समझाने और रोकने के बावजूद दोनों युवक हंगामा करते रहे। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मारपीट में घायल दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। कांपा ट्रैफिक गार्ड के एसआई प्रणय विश्वास की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in