दक्षिणेश्वर के निवेदिता ब्रिज के नीचे 196 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

हाईवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की निगरानी में रातभर चला अभियान
दक्षिणेश्वर के निवेदिता ब्रिज के नीचे 196 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
Published on

प्रभावित लोगों ने मांगी वैकल्पिक व्यवस्था

दक्षिणेश्वर : दक्षिणेश्वर स्थित निवेदिता ब्रिज के नीचे बने 196 अवैध निर्माणों को सोमवार की रात प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। लंबे समय से सड़क और सरकारी जमीन पर बने इन अवैध ढांचों में अस्थाई निवास, चाय की दुकानें, बस गुमटी और टोटो ऑटो स्टैंड के कार्यालय शामिल थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही। हाईवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी और दक्षिणेश्वर थाना पुलिस की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया और भीड़ को मौके से हटा दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है। वहीं, इस कार्रवाई से प्रभावित हुए लोगों ने अपना ठिकाना और रोजगार खोने के बाद सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अचानक हुई इस कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in