

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में अवैध निर्माण को गिराने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया। नंदीग्राम विधानसभा के बोयाल-2 ग्राम पंचायत के जलपाई इलाके के तीसरे ब्लॉक में प्रशासन की मौजूदगी में चार अवैध घरों को गिरा दिया गया। स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि चार परिवार 30 से 35 साल से इलाके में पक्के तौर पर रह रहे थे। हाई कोर्ट के आदेश बाद सिंचाई विभाग, प्रशासन ने और पुलिस की मौजूदगी में घर खाली करने का काम किया गया। घटना के बाद, परिवार लगभग बेघर हो गए। बेघर हुए शेख नज़रुल इस्लाम ने शिकायत की कि कोई लिखा हुआ नोटिस नहीं दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम पुलिस स्टेशन का एक अधिकारी एक दिन पहले दोपहर आया और उन्हें बोलकर बताया, अगले दिन घर गिरा दिया गया। दूसरी ओर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिस ज़मीन पर घर बने थे, वह सिंचाई विभाग की है और कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी परिवार नहीं हटे, इसलिए हाई कोर्ट के आदेश पर आखिरकार यह कदम उठाया गया