भाटपाड़ा में पूर्व पार्षद के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

बैरकपुर : भाटपाड़ा नगरपालिका के पूर्व पार्षद गोपाल राउत का कथित रूप से कांकीनाड़ा जूट मिल की जमीन पर बना तीन मंजिला मकान अदालत के आदेश पर बुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 स्थित यह मकान जूट मिल की जमीन पर बिना वैध अनुमति के निर्मित किया गया था। मिल प्रबंधन का आरोप है कि अवैध निर्माण को लेकर संबंधित पक्ष को कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने निर्माण को अवैध मानते हुए उसे हटाने का आदेश दिया। अदालत के निर्देश के अनुपालन में बुधवार को भाटपाड़ा नगरपालिका और भाटपाड़ा पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in